ओबरा थानाक्षेत्र के बेल गांव में एक ट्रैक्टर से दबने के कारण एक वृद्ध की मौत मौके पर हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान बेल गांव निवासी 75 वर्षीय विशुनदेव राम के रूप में हुई है। घटना के सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।