अमरोहा: अमरोहा में अवैध शराब के कारोबार में पुलिस ने गांव शाहपुर से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, साथ में तंमचा भी बरामद
Amroha, Amroha | Jul 23, 2025 अमरोहा में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है। पुलिस लगातार अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन आबकारी विभाग चैन की नींद सोया है। आज मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे डिंडोली कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि चंद्रपाल पुत्र नन्हुआ निवासी गांव शाहपुर थाना डिडौली जनपद अमरोहा शराब व अवैध तमंचे के मामले फरार चल रहा था।