जशपुर जिले के कुनकुरी में एक 26 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रंसग में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार सुबह करीब 09 बजे दिलेश्वर यादव नामक युवक ने अपने घर के अंदर म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।