लोहरदगा: लोहरदगा में 30 मार्च को 51 कुंडीय राष्ट्र उत्थान महायज्ञ का आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
30 मार्च 2025 क़ो गुरुकुल शांति आश्रम, किस्को मोड़ में आयोजित होने वाले 51 कुण्डीय राष्ट्र उत्थान महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार शाम 5:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह यज्ञ भव्य और अनुशासित रूप से संपन्न किया जाएगा।