टेहरोली: तहसील समाधान दिवस में आए कुल 51 शिकायती पत्र, जिनमें से 5 का हुआ निस्तारण
आज सोमवार को समय 11 बजे से 2 बजे तक तहसील समाधान दिवस पर क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याओं को लेकर अपर जिला अधिकारी वरुण कुमार पांडेय एवं ज्वांइट मजिस्ट्रेट टहरौली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस पर कुल 51 शिकायती पत्र ही आए मौके पर कुल 5 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया है एवं आए शिकायती पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए हैं