मुरादाबाद: पीलीकोठी स्थित कैंप कार्यालय पर तीसरी बार एनडीए सरकार बनने पर महापौर विनोद ने धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया
एनडीए गठबंधन की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है उसी खुशी में आज महापौर कैंप कार्यालय पर लड्डू का वितरण किया गया और जीत पर जश्न मनाया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और महापौर उपस्थित रहे इसी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया इस अवसर पर भाजपा पार्षदों ने इकट्ठा होकर केक काटा है।