मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दफन में भाग लेने जा रहे मां बेटे को कार ने मारी टक्कर बुरी तरह घायल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती
दफन में भाग लेने दिल्ली से मुरादाबाद आ रहे हैं बाइक सवार मां बेटे को पाक़बडा रतनपुर कला के पास ओवर स्पीड कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल अकरम पुत्र रहसूद्दीन दिल्ली के नेहरू विहार का रहने वाला है उसने बताया कि बिलारी में रहने वाली बहन के ससुर की मौत होने पर जा रहे थे।