शाहजहांपुर: यूपी एसटीएफ और लोकल पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल, 3 लाख की लूट के मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार
दरअसल 6 नवंबर 2025 को थाना सेहारामऊ दक्षिणी में सहकारी समिति के सचिव से 3 लाख रुपए की लूट ली थी। लूट के खुलासे के लिए यूपी एसटीएफ और लोकल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी इसी बीच यूपी एसटीएफ ने बदमाशों को हरदोई शाहजहांपुर सीमा पर घेर लिया इसके बाद बदमाश बाइक से शाहजहांपुर की सीमा में दाखिल हो गए। जब यूपी एसटीएफ और लोकल पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।