बागपत: कस्बा टटीरी स्थित गोरा वाले कुएं पर रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते करीब 10 घंटे बिजली रही गुल
कस्बा टटीरी निवासी अंकुर ठाकुर के मुताबिक गुरुवार की देर रात करीब साढे ग्यारह बजे अचानक बिजली चली गई। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पता चला कि ट्रांसफार्मर में तकनीकि खराबी आ गई है। खराबी आने से बिजली का आना जाना लग रहा है। भीषण गर्मी के कारण अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर में समस्या आई। बिजली गुल हो जाने से नगरवासी को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है।