सहार: छठ महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति से छठ व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटी
Sahar, Bhojpur | Oct 26, 2025 भोजपुर जिले में छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में खरना पर्व मनाया गया। इस अवसर पर छठ व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ उपवास रखा और शाम के समय शुद्धता एवं पवित्रता के साथ खरना का प्रसाद बनाया।व्रतियों ने मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर खीर और रोटी तैयार की। घरों में गंगाजल से शुद्धिकरण कर प्रसाद अर्पित किया गया।