मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अतरौली क्रॉसिंग पर दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हरदोई निवासी बबलू तिवारी (35), रायबरेली निवासी पीयूष पटेल (24) और लखनऊ के जानकीपुरम निवासी भुवन चंद्र भगत (45) शामिल हैं।