फिरोज़ाबाद: क़स्बा अराँव चौराहे के पास अज्ञात वाहन की रगड़ से चलती बाइक से महिला सड़क पर गिरी, महिला की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद जिले के क़स्बा अराँव चौराहे के पास हादसे में जमालपुर निवासी महिला की दर्दनाक मौत हुयी है। मृतक महिला का नाम राजकुमारी है। बताया जाता है महिला अपनें पति ईश्वर दयाल के साथ बाइक सें ककरारे शादी में जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की रगड़ लगने सें महिला की सड़क पर गिरकर मौत हुयी है। पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।