मानिकपुर के हरिजनपुर के पास बीते मंगलवार की शाम 4:00 बजे अन्ना गौवंश से टकराकर बाइक सवार युवक बुद्ध विलास घायल हो गया। बुद्ध विलास अपने गांव से नई बस्ती जा रहा था, तभी गांव के पास ही रोड में अन्ना गौवंश आ गई जिससे यह हादसा हो गया। वहीं मानिकपुर CHC से रेफर किए जाने पर बुद्ध विलास को आज बुधवार की सुबह 9 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।