मौदहा: सिसोलर पुलिस ने चोरी के माल सहित 2 वांछित अभियुक्त हुये गिरफ्तार
सोमवार को दोपहर में थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के मुकदमे में सिसोलर पुलिस ने खुलासा करते हुये अभियुक्त मानसिंह पुत्र महाराजी लाल व आशीष गुप्ता उर्फ छोटा पुत्र राममिलन गुप्ता को सिसोलर गांव के अमृत सरोवर तालाब के पास से चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का बरामद माल सहित 13 हजार 541 रुपए बरामद हुये हैं।