मौदहा: भुलसी में ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी से ग्राम समाज की 5 बीघा भूमी को भूमाफियाओं से मुक्त करवाने की मांग
सिसोलर थानान्तर्गत ग्राम भुलसी में ग्राम समाज की करीब 5 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने अंत्येष्टि स्थल के लिए करीब एक बीघा भूमि दबंग भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की गुहार उपजिलाधिकारी से लगाई है। भुलसी ग्राम प्रधान लल्लू राम द्वारा बताया गया कि उसके गांव में अंत्येष्टि स्थल की सख्त आवश्यकता है।