बहरिया थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीन गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पास के लोगों द्वारा लाठी-डंडा व सरिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए रामचंद्र को सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। घायल को सीएचसी मैलहा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार लगभग 04 बजे पीड़ित ने घटना की जानकारी दी।