चक्रधरपुर की पुरानीबस्ती से रविवार शाम पांच बजे शिरडी साईं की पालकी यात्रा निकाली गई। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पालकी यात्रा पुरानीबस्ती से निकल कर शहर के पवन चौक, बाटा रोड,शिरडी साईं मंदिर,थाना रोड समेत अन्य क्षेत्र होते हुए पुरानी बस्ती पहुंची। इस अवसर पर दिन भर पूजा अर्चना व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।