बैतूल नगर: सेलगांव रोड पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक अनियंत्रित होने से युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बैतूल के सेलगांव रोड से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां बाइक अनियंत्रित होने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, साहिल पिता सुनिल उम्र 18 निवासी डबरी खेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सेलगांव रोड से गुजर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को गंभीर चोटें आईं