इटावा: सिविल लाइन क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान मजदूर को लगा करंट, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | Jun 23, 2025 सिविल लाइन इलाके में मकान निर्माण के दौरान करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे सिविल लाइन इलाके के चंदरपुरा गांव के रहने वाले राजेश जो कि हरचंद्रपुरा गांव में मकान निर्माण के दौरान करंट लग गया,जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। सम्बन्धित थाने को सूचना दी गई है।