ललितपुर: जाखलौन के मोती मंदिर शिवलिंग पर शराब के पाउच को लेकर आक्रोश के मामले में थाना प्रभारी को मिली जांच, एक युवक हिरासत में
जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती मंदिर में शिवलिंग पर शराब के पाउज और गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया उक्त मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस ने संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं, बताया जा रहा उक्त मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, और पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने बताया जाँच पड़ताल जारी है।