डुमरिया प्रखंड के गोटीबांध गांव के छह मजदूरों की पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के एक स्टील प्लांट में हुए ब्लास्ट में मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने त्वरित पहल करते हुए मृतकों के शवों को गांव तक मंगवाने की व्यवस्था कराई तथा संबंधित कंपनी से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।