बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे नारायण युवोत्सव कार्यक्रम 2026 के तहत एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के शॉट पुट में नारायण मेडिकल कॉलेज की राजी रंजन प्रथम, नर्सिंग कॉलेज की अमीषा पटेल द्वितीय व सुप्रिया कुमारी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में युवराज ने पहला स्थान प्राप्त किया।