नक्सल विरोधी अभियान के तहत बरहट थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त आसूचना के आधार पर CRPF की 215 बटालियन ने विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एके-47 राइफल के 49 जिंदा कारतूस बरामद किए। उक्त जानकारी शुक्रवार को 9 बजे दी गई। यह अभियान मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी संदीप सिंह के निर्देशन में चलाया गया।