शाहपुरा: शाहपुरा में महिलाओं ने श्रद्धा से गोवर्धन पूजा की
दीपावली के दूसरे दिन शाहपुरा में महिलाओं ने परंपरागत उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा की। सुबह से ही महिलाओं ने घर-घर में गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती के स्वर गूंजते रहे, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।