कहरा: सदर थाना क्षेत्र के फ़क़ीर टोला में नशेड़ियों ने महिला सहित तीन को चाकू मारकर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Jul 16, 2025 घटना सदर थाना क्षेत्र के फकीर टोला का है जहां घर के बगल में नशा कर रहे युवक़ों को मना करने पर नशेड़ी मो. लकी,मो. हसनैन ने चाकू मारकर मो.रफीक,मो.सईद एवं रवीना प्रवीण को जख़्मी कर दिया। जख़्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं गम्भीर रूप से जख़्मी मो.रफीक को बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया।