मझौलिया प्रखंड के सेनुअरिया पंचायत वार्ड संख्या 02 निवासी 32 वर्षीय बालेश्वर यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ से उनके पैतृक गांव पहुंचा, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। करीब एक माह पूर्व बालेश्वर परिवार की आजीविका के लिए नांदेड़ गए थे, जहां वह मजदूरी कर रहे थे। पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने बताया