नईसराय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाएगी। यह अभियान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा। अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार शाम चार बजे भाजपा मंडल कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया।