मुसाबनी: मुसाबनी भाजपा कार्यालय में जोबा सरदार के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
मुसाबनी भाजपा कार्यालय में गुरुवार 03 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेत्री जोबा सरदार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए आदर्शों और एकात्म मानववाद के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।