कटोरिया बाजार के देवघर रोड एवं सूईया रोड में नाला का ढक्कन टूटा रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार देर शाम करीब सात बजे स्थानीय प्रह्लाद कुमार सहित अन्य ने बताया कि हमेशा हादसे का डर बना रहता है। वहीं नपं के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मरम्मत को लेकर स्टीमेट बनवाया गया है, जल्द समाधान होगा।