राहे: सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत एलईडी वाहन से मतदाताओं को किया गया जागरूक
Rahe, Ranchi | Nov 17, 2024 आज रविवार को दोपहर 3 बजे स्वीप के तहत दूसरे चरण में होने वालें विधानसभा चुनाव को लेकर सिल्ली एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्रों में LED वाहन द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई और मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई ।