गोह थाना क्षेत्र के असेयास गांव निवासी 26 वर्षीय श्रीकेश कुमार का लम्बी इलाज के बाद बुधवार की देर रात पटना में निधन हो गया। गुरुवार की सुबह 12 बजे पटना से गांव पहुंचे परिजनों ने बताया कि 3 जनवरी को कोचडिहरा मोड़ के पास डम्फर और पिकअप वैन में टक्कर हो गई थी जिसमें डम्फर चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि पिकअप वैन चालक बुरी से जख्मी हो गये थे।