आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब दुमका के समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने जिले के अधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।