मारवाड़ जंक्शन: सीरियारी थाना पुलिस ने मलसा बावडी में एक घर से 2 किलो 780 ग्राम गांजा एवं 195 गांजे के पौधे किए बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सिरियारी थाना अधिकारी गीता सिंह मय पुलिस जाप्ता द्वारा मुखबिर की सूचना पर मलसा बावड़ी गांव में एक तस्कर के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से 2 किलो 780 ग्राम अवैध गांजा एवं 195 अवैध गांजे के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी दला नाथ को गिरफ्तार किया एवं आगे की कार्रवाई में जुटी है।