बरेली: बेटी की शादी के लिए जोड़े पैसे, जमीन में निवेश का झांसा देकर 6.66 लाख की ठगी, बिथरी चैनपुर थाने में एफआईआर दर्ज
बरेली। बेटी की शादी के लिए सालों से जोड़ी रकम को दोगुनी करने का सपना दिखाकर एक ठेकेदार से 6.66 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित एजाज अहमद ने रकम वापसी की मांग की तो पहले चेक थमाया गया, जो बाउंस हो गया। अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। मामले में बिथरी चैनपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।