बिदुपुर: बिदुपुर थाना की पुलिस ने नावानगर में गुमटी में छापेमारी कर गांजा स्मैक चीलम नगद रुपए के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना की पुलिस ने नावानगर स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा, स्मैक, चीलम और नगद रुपए के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर बिशुनपुर राजखंड निवासी सुशील कुमार उर्फ भुल्ला बताया गया। बिदुपुर थाना की पुलिस ने बताया कि नावानगर एक गुमटी से 7, 970 ग्राम स्मैक, 35.300 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल, 75 पीस चिलम एवं नगद 4934 रुपए बरामद किया।