रातू: झारखंड में मैट्रिक और इंटर परीक्षा का सस्पेंस खत्म, तय समय पर होगी परीक्षा
Ratu, Ranchi | Feb 6, 2025 जैक को नया अध्यक्ष मिल गया है. अब मैट्रिक और इंटर की परीक्षा तय समय पर होगी. राज्य सरकार ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक रांची के सेवानिवृत प्रभारी प्राचार्य डॉ नटवा हांसदा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का अध्यक्ष बनाया है. गुरूवार 7 बजे मिली विभागीय जानकारी के अनुसार इस नियुक्ति के साथ ही मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर जारी सस्पेंस भी समाप्त हो गया है.