नीम का थाना: शिखा अग्रवाल की हत्या के मामले मे अग्रवाल समाज मे आक्रोश नीमकाथाना मे रैली निकाल कलेक्टर एसपी को सौपा ज्ञापन
बैंककर्मी महिला शिखा अग्रवाल की हत्या के मामले में गुरुवार को नीमकाथाना अग्रवाल समाज समिति ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगो ने हत्या में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। अग्रवाल समाज के लोग रामलीला मैदान में एकत्रित हुए, जहां से कलेक्ट्रेट पहुंचे। घटना में लिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।