नीम का थाना: नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने पुलिस थाना कोतवाली का किया निरिक्षण संपादित कार्यो की जानकारी ली
नीमकाथाना जिला कलक्टर शरद मेहरा ने बुधवार को पुलिस थाना कोतवाली नीम का थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अपराध शाखा, हवालात, मालखाना सहित अलग-अलग शाखाओं का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली और संपादित किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। साथ ही पुलिस थाने में नियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों की नफरी जानी। इस दौरान लंबित पत्रावलियों की जानकारी ली।