पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में 'रेल ग्राम प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया। यह आयोजन 17 नवंबर, 2025 को किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन और पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।