मड़ावरा तहसील के लखंझर गाँव के रास्ते में पुल के पास नाले में पानी पीते हुए एक बारहसिंगा की वीडियो बुधवार को दोपहर 12 बजे से खूब वायरल हो रहा है। बताया गया है कि कुछ लोग विगत 3 दिन पहले कार द्वारा लखंझर गये थे जब लौट रहे थे तभी रास्ते में पुल के पास एक बारहसिंगा नाले में पानी पीते हुए दिखाई दिया तब लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।