हज़ारीबाग: प्रमंडलीय आयुक्त ने किया चतरा जिले का दौरा, द्वितीय मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का लिया जायजा
प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने गुरूवार को चतरा जिले का दौरा किया। जहां उन्होंने चतरा परिसदन में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षीप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित चल रहे कार्योँ की प्रगति की समीक्षात्क बैठक की।