बहराइच: निबिया शाह के पास हुआ दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, एक घायल
बहराइच के नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर निबिया शाह के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। गुरुदासपुरवा निवासी रघुनंदन की मौत हो गई, राम अचल गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए राम अचल को मेडिकल कॉलेज बहराईच रेफर कर दिया। जहां इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुट गई है।