रामपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत के मामले में हाइड्रा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | May 15, 2025 गुरुवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में ग्राम लदौरी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 12 मई को सुबह 10 बजे उसके पिता मुनेश काशिपुर स्थित कंपनी से रात की ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। एकता चौराहे के निकट तेज़ रफ़्तार हाइड्रा की टक्कर से मुनेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हाइड्रा चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।