बदायूं: उझानी के छतुईया फाटक से बाईपास जाने वाले रास्ते पर पुलिस मुठभेड़ में एक वांछित अभियुक्त दाहिने पैर में गोली लगने से घायल
Budaun, Budaun | Mar 28, 2026 बदायूं के उझानी क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक वांछित अभियुक्त दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर अवैध तमंचा , एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है । पुलिस ने घायल अभियुक्त को पुलिस निगरानी में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।