तिर्वा: तिर्वा कस्बे में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर अवैध वसूली का खुलासा, युवक ने कहा- 200 रुपए में होगा
Tirwa, Kannauj | Apr 30, 2025 कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे के गहरा ताल के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में आधार केंद्र बना हुआ है,आधार कार्ड में संशोधन और नए आधार के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। एक दलाल स्कूल के बाहर बैठकर फार्म भर रहा है।और प्रति आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर 200 रुपए प्रति आधार कार्ड में संशोधन व बनवाने के नाम पर ले रहा है।