घाटमपुर: सजेती में रामपुर गांव स्थित मंदिर से निकाली गई प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा
सजेती में बुधवार शाम 5 बजे एक भव्य धार्मिक आयोजन देखने को मिला।बजरंग हिंदू सेवा संगठन और बिहारेश्वर सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में रामपुर गांव स्थित मंदिर से प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।यात्रा का विशेष आकर्षण रहा एक सजा हुआ रथ जिसमें प्रभु श्री राम,माता सीता और अनुज लक्ष्मण के रूप में बच्चे विराजमान थे।