घाटमपुर: बिधनू में विधवा महिला की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से तीन लोगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
बिधनू थाना क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला पिंकी ने परिवार के तीन लोगों पर उसकी जमीन कब्जा करने के लिए उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत की थी।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया प्रकरण में पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम जांच उपनिरीक्षक नवीन शर्मा को सौंप दी गई है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।