घाटमपुर: हरबसपुर गांव के पास ओवरटेक करते समय तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चार लोग हुए घायल
बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास बुधवार सुबह 9:00 बजे तेज रफ़्तार ऑटो ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी ने जानकारी दी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।