पंचकूला: रायपुर रानी और बरवाला सहित जिले की मंडियों में 31623 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई
रबी सीजन 2025-26 के दौरान सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला में अब तक 31623 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी स्थित अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद की जा रही है।