पंचकूला: सेक्टर-26 में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बुलेट बाइक से पटाखे बजाने पर बाइक जब्त, ₹32000 का काटा चालान
मंगलवार को शाम 5 बजे शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर 26 स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक बुलेट बाइक सवार को पटाखों जैसी आवाज निकालने और हुड़दंगबाजी करने पर पकड़ा है। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाइक को इंपाउंड कर लिया गया है और संबंधित चालक के खिलाफ ₹32,000 का भारी चालान भी काटा गया है।